MI vs RR: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में MI के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फ्लॉप साबित हुए। शुरुआत में रोहित शर्मा ने एक अच्छा शॉट लगाया और बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए लेकिन ऐसा करने में वो कामयाब ना हो सके। रोहित शर्मा महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा को राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने आउट किया।

Advertisement

दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने ऑफसाइड की दिशा में गैप में शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन,वो ऐसा करने में कामयाब ना हो सके। इस दौरान क्रीज में रोहित शर्मा के पैर जम गए और उनसे गैप ना निकला। रियान पराग ने कैच लपक लिया और इस तरह रोहित शर्मा का अंत हुआ।

Advertisement

आउट होने के बाद रोहित शर्मा का एक्सप्रेशन भी देखने लायक था। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर के शतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। 

जोस बटलर के अलावा संजू सैमसन ने 30 और हेटमायर ने 35 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडिंस के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक मुंबई इडियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार