Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार (21 मई) को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुए थी तब मुंबई इंडियंस ने ऑरेंज आर्मी को 14 रनों से हराया था। ऐसे में इस बार हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर एमआई फैंस के दिल तोड़ना चाहेगी।

Advertisement

इस मुकाबले में आप मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना सकते हैं। सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2023 में वह अब तक 13 मैचों में 40.50 और 186.92 की स्ट्राइक रेट से कुल 486 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और एक तूफानी शतक ठोका है। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप हेनरिक क्लासेन या कैमरून ग्रीन को चुन सकते हैं।

MI vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 21 मई 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू -  वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs SRH: Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद करती है। पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 से 180 रन के आस-पास रहेगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी।

वानखेड़े के मैदान पर पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 191 रन ही बना सकी थी और यह मैच 27 रनों से गंवा बैठी थी।

MI vs SRH Head-to-Head

Advertisement

कुल - 20
मुंबई इंडियंस - 11
सनराइजर्स हैदराबाद - 09

MI vs SRH: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Dream 11 Team

विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन (उपकप्तान), इशान किशन
बल्लेबाज़ - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, नेहल वढेरा
ऑलराउंडर - एडेन मार्कराम, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज़ - पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार, जेसन बेहरेनडोर्फ

Mumbai Indians Probable Playing XI

Advertisement

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकय, आकाश मधवाल

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, थंगरासू नटराजन

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार