नई दिल्ली, 17 अप्रैल (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क अगले दो सत्र में ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश टी20 लीग में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान होंगे। क्लार्क ने तीन साल से टी20 क्रिकेट नहीं खेला है।
Advertisement
यह घोषणा आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर की गई जहां क्लार्क की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। वह क्लार्क का आखिरी वनडे मैच था। क्लार्क ने आखिरी टी20 मैच आईपीएल 2012 में पुणे वारियर्स के लिये खेला था। क्लार्क के अलावा मेलबर्न टीम के लिये इंग्लैंड के केविन पीटरसन भी खेलेंगे।
Advertisement
एजेंसी