ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) ने बुधवार (24 जनवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बीश लीग 2023-24 के फाइनल मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 54 रनों से हराकर दूसरी बार बीबीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले ब्रिस्बेन ने बीबीएल के दूसरे सीजन में यानि 11 साल पहले ये खिताब जीता था।

Advertisement

हीट के लिए स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने बेहतरीन गेंदबाजी की और जोश ब्राउन (Josh Brown) ने शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन ये मैच खत्म होते-होते माइकल नीसर लाइमलाइट लूट गए। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसे कैच को अंज़ाम दिया जो शायद ही आप किसी टूर्नामेंट के फाइनल में देख पाएं।

Advertisement

हुआ ये कि सिक्सर्स की टीम 167 रनों का पीछा करते हुए 18वें ओवर में पहुंची जहां से उन्हें जीत के लिए 61 रनों की दरकार थी और हाथ में सिर्फ दो विकेट थे। शॉन एबॉट सिक्सर्स की आखिरी उम्मीद थे और उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर जेवियर बार्टलेट को लंबा छक्का मारकर अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके बाद अगली गेंद पर भी एबॉट ने छक्का लगाने की कोशिश की और ये लगभग छक्का हो ही गया था लेकिन रास्ते में माइकल नीसर आ गए।

Also Read: Live Score

लॉन्ग ऑन की तरफ भागते हुए माइकल नीसर ने इस कैच को पकड़ लिया था लेकिन जैसे ही उन्हें पता लगा कि वो बाउंड्री लाइन के बाहर जाने वाले हैं उन्होंने बाउंड्री छूने से पहले गेंद को अपने साथी वॉल्टर के पास थ्रो कर दिया और इस तरह एबॉट और सिक्सर्स की कहानी खत्म हो गई। नीसर के इस एफर्ट को देखकर उनकी टीम को यकीन नहीं हुआ कि ये कैच पकड़ा गया है इसलिए वो जल्दी से गेंद को थ्रो करने के लिए कहने लगे लेकिन बाद में जब रिप्ले देखा गया तो पता चला कि माइकल नीसर ने इस कैच को पकड़ लिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार