क्रिकेट के गेम में कई ऐसे खिलाड़ी हुए जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो देशों का प्रतिनिधित्व किया। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'माइकल रिपन' के बारे में। बाएं हाथ के स्पिनर माइकल रिपन को न्यूजीलैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है और अब वह जल्दी ही न्यूजीलैंड की जर्सी में जलवे बिखरते नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

दरअसल, मंगलावर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया गया जो कि आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ जुलाई और अगस्त के महीने में क्रिकेट खेलने वाली है। माइकल रिपन को न्यूजीलैंड की टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया है। गौरतलब यह है कि माइकल रिपन दक्षिण अफ्रीका में जन्मे, नीदरलैंड्स से उन्होंने क्रिकेट में डेब्यू किया और अब वह न्यूजीलैंड की टीम से खेलते नज़र आएगा। रिपन ने 4 अप्रैल 2022 को नीदरलैंड्स की जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया था, लेकिन अब 4 अगस्त 2022 को वह न्यूजीलैंड की जर्सी में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

माइकल रिपन ने नीदरलैंड्स के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बैट और बॉल दोनों ही से टीम के लिए योगदान किया। रिपन ने वनडे क्रिकेट में नीदरलैंड्स के लिए 180 रन और 13 विकेट हासिल किए, वहीं टी20 क्रिकेट में उनके नाम 216 रन और 15 विकेट दर्ज हैं।

बता दें कि हाल ही नीदरलैंड्स ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था, जहां उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज में रिपन ने कीवी टीम के 3 विकेट चटकाएं थे वहीं बल्लेबाज़ी करते हुए 109 रनों का योगदान किया था।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार