इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से कमाल कर दिया। स्टार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार 2 झटके दिए। स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय को ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट करवाया। उसके बाद अगली ही गेंद पर जो रूट को एलबीडबल्यू आउट किया।

Advertisement

वनडे क्रिकेट के इतिहास में चार बार ऐसा हुआ है जब एक वनडे मैच की शुरूआत की दो गेंदों किसी गेंदबाज ने दो विकेट चटकाए हैं।  इससे पहले भी इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया है। तब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज टेरी अल्डरमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली ओवर की पहली ही दो गेंदों पर 2 बल्लेबाजों को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। सबसे पहले उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज रमीज राजा को बोल्ड आउट किया तो अगली ही गेंद पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये आमिर मालिक को भी चलता किया।

Advertisement

ऑस्ट्रलिया के अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम ने भी यह कारनामा किया है। साल 2003 वर्ल्ड कप के दैरान श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने पहले ओवर की पहले 3 गेंदों पर बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी।

वहीं साल 2013 में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन के मैदान पर खेले गए वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज हाशिम अमला तथा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये कोलिन इंग्राम को लगातार दो गेंदों पर आउट करते हुए यह अनोखा कारनामा किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार