England vs Australia 3rd ODI: इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (24 सितंबर) को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 5 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास खास रिकॉर्ड का मौका होगा

Advertisement

स्टार्क अगर इस मैच में 1 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मिचेल जॉनसन को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। स्टार्क ने अभी तक 122 मैच की 122 पारियों में 239 विकेट लिए हैं, वहीं जॉनसन ने 153 मैच की 150 पारियों में 239 विकेट हासिल किए। 380 विकेट के साथ ग्लेन मैक्ग्राथ औऱ ब्रेट ली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं औऱ 291 विकेट लेकर शेन वॉर्न दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में स्टार्क का रिकॉर्ड शानदार रहा है, उन्होंने 23 मैच में 41 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट रहा है।

इसके अलावा अगर स्टार्क इस मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल स्टार्क ने 9 बार यह कारनामा किया है, वहीं मुरलीधरन ने अपने करियर में दस बार  मैच वनडे में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में स्टार्क प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, दूसरे मैच में उनकी वापसी हुई और उन्होंने 9.2 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार