Mitchell Starc Record: पैट कमिंस (Pat Cummins) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के टूर (Australia Tour of South Africa) पर है, जहां उन्हें गुरुवार, 24 सितंबर से मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (SA vs AUS ODI) खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला (SA vs AUS 1st ODI) डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। स्टार्क वो कारनामा करने के दहलीज पर हैं, जो कि अब तक सिर्फ तीन ही ऑस्ट्रेलियन दिग्गज खिलाड़ियों ने किया है।

Advertisement

ODI में 250 विकेट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय मिचेल स्टार्क एक बेहद ही आक्रमक और अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 वनडे में 247 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि वो डरबन वनडे में विपक्षी टीम के 3 विकेट लेकर अपने 250 वनडे विकेट पूरे कर सकते हैं।

मिचेल स्टार्क ये कारनामा कर पाते हैं, तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 या उससे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ महान ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और शेन वॉर्न ने ही ये मुकाम हासिल किया है। कुल मिलाकर स्टार्क के पास इन दिग्गजों की एलीट लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • ग्लेन मैक्ग्रा - 249 मैचों में 380 विकेट
  • ब्रेट ली - 221 मैचों में 380 विकेट
  • शेन वॉर्न- 193 मैचों में 291 विकेट
  • मिचेल स्टार्क - 130 मैचों में 247 विकेट
  • मिचेल जॉनसन - 153 मैचों में 239 विकेट

हैरान करने वाले आंकड़ें: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ों में से एक हैं। उनके आंकड़ें खुद उनकी काबिलियत की गवाही देते हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने 302 मैचों की 401 पारियों में 771 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की है। वो 107 टेस्ट में 445 विकेट, 130 वनडे में 247 विकेट और 65  टी20 इंटरनेशनल में 79 विकेट ले  चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड बनाम साउथ अफ्रीका: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड,  मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मैट रेन्शॉ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जेवियर बार्टलेट,  जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कूपर कोनोली, जोएड डेविस, ओलिवर पीक।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार