18 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। यह लगभग वही टीम है जो पिछले महीने वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ टी20 सीरीज में खेली थी। 

Advertisement

टीम में से सिर्फ सोहेल खान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं पिंडली में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी हुई है।बेहद खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड, जरूर देखें

Advertisement

इसके अलावा 37 वर्षीय ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को भी वापस टीम में लाया गया है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च में खेला था। पिछले महीने वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ हुई सीरीज में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी। 

पाकिस्तान टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। टीम में तीन ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम और शोएब मलिक शामिल हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। 

पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के पहले दो मैच 26 औऱ 27 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायद खान स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाना है।बेहद खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड, जरूर देखें

टीम: सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, अहमद शहजाद, बाबर आज़म, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, इमाद वासीम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, आमिर यमीन, मोहम्मद अमीर, रुमा रईस, उस्मान शिनवारी, उमर अमीन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार