टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को मिली इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे कप्तान बाबर आज़म और उनके सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान। बाबर आज़म के कैलिबर से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन मोहम्मद रिज़वान ने जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की उसने फैंस को काफी प्रभावित किया। 

Advertisement

इस बीच आईसीसी ने मोहम्मद रिज़वान से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मोहम्मद रिज़वान द्वारा मैच में खेले गए शॉट और प्रैक्टिस सेशन में खेले गए शॉट का कोलाज देखने को मिल रहा है। यह वीडियो किसी को भी हैरानी में डाल सकता है क्योंकि मोहम्मद रिज़वान ने मैच से पहले जिन शॉट की प्रैक्टिस की हू-ब-हू वैसे ही शॉट उन्होंने भारत के खिलाफ भी खेला।

Advertisement

वीडियो देखकर साफ पता चल रहा था कि मोहम्मद रिज़वान की मास्टक्लास मैच शुरू होने से पहले ही शुरू हो गई थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो रिज़वान ने 55 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 79 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। 

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तानी ने बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के पारी की बदौलत बिना कोई विकेट खोए इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार