भारतीय टीम अपने आने वाले दक्षिण अफ्रीका के दौरे की तैयारियों में जोरों शोरों से लगी है। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगा। लेकिन इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया मुसीबतों से घिरी नज़र आ रही है। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो गए हैं।

Advertisement

अब विराट कोहली ने भी वनडे सीरीज में आराम लेने का फैसला किया है। विराट ने ये फैसला अपनी बेटी के जन्मदिन के चलते लिया है क्योंकि वो अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। लेकिन इन दोनों के एक दूसरे की कप्तानी में ना खेलने के चलते सोशल मीडिया पर एक नए विवाद ने जन्म लिया है।

Advertisement

इसी मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। अजहरुद्दीन रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक साथ बाहर होने से नाखुश हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण दौरे से ठीक पहले कोहली की अनुपलब्धता पर सवाल उठाए हैं। 

अजहरुद्दीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'विराट कोहली ने सूचित किया है कि वो वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन कम से कम समय तो बेहतर होना चाहिए। ये दरार के बारे में अटकलों की पुष्टि करता है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार