आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल रविवार, 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस महामुकाबले में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) बॉल से धमाल मचाते हुए अनिल कुबंले और टिम साउदी जैसे दिग्गजों को एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में पछाड़ सकते हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी के पास कुंबले और साउदी को पछाड़ने का मौका

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI फॉर्मेट में 15 मैच खेलकर 38 विकेट चटका चुके हैं। आपको बता दें कि ऐसा करते हुए वो जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले के बाद भारत के तीसरे बेस्ट गेंदबाज़ हैं। हालांकि अब मोहम्मद शमी के पास इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचने का मौका है।

जी हां, दरअसल अनिल कुंबले ने न्यूजीलैंड के सामने 31 वनडे खेलकर 39 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। यानी अब अगर मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में सिर्फ 3 विकेट चटका लेते हैं तो वो इस खास लिस्ट में अपने 40 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करते हुए अनिल कुंबले को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लेंगे।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि टिम साउदी ने IND vs NZ ODI मैचों में 25 मैच खेलकर 38 विकेट चटकाए हैं। वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन अगर मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कीवी टीम के सिर्फ 2 विकेट भी चटकाते हैं तो वो ऐसा करते हुए साउदी को भी पछाड़ देंगे और IND vs NZ ODI मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आगे निकल जाएंगे। ऐसा करते हुए वो तीसरा स्थान हासिल करेंगे।

गज़ब की फॉर्म में हैं शमी

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि आईसीसी के मौजूदा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में दिखे हैं। आलम ये है कि वो अब तक टूर्नामेंट में 4 मैचों में 8 विकेट चटका चुके हैं और ऐसा करते हुए टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। उनसे ऊपर सिर्फ मैट हेनरी हैं जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट झटके हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा है टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार