7 मार्च। बीसीसीआई ने आखिरकार नए ग्रेड सिस्टम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई के सलाना नए ग्रेड सिस्टम में युवराज सिंह को कोई जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई का नया ग्रेड सिस्टम अक्टूबर 2017 और सितंबर 2018 के बीच लागू होगा।

Advertisement

इसके अलावा भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बीसीसीआई ने ग्रेड सिस्टम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने उनपर उत्पीड़न करने और अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे। 

Advertisement

जिसके बाद आज ही बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए सलाना ग्रेड कॉन्टेक्ट की घोषणा की है जिसमें मोहम्मद शमी का नाम किसी भी कैटेगिरी में नहीं है।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी एक बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं ऐसे में बीसीसीआई ने उनके खिलाफ लगे आरोप के बाद ऐसा फैसला किया है। कयासों के बाजार में ये बातें गर्म हो रही है कि शायद अब मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में जगह भी नहीं मिलेगी।

ग्रेड ए + में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रूपये मिलेगें तो वहीं ग्रड ए में रहने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रूपये मिलेगें। इसके अलावा ग्रेड सी में रहने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रूपये मिलेगें।

आपको बता दें कि ग्रेड ए + में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को रखा है।

Advertisement

धोनी  को ग्रेड ए में कर दिया है। धोनी के साथ ग्रेड ए में अश्विन, साहा, रहाणे, पुजारा और जडेजा जैसे खिलाड़ियों को  शामिल किया है।

ग्रेड बी में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

सुरेश रैना जैसे धाकड़ खिलाड़ी को ग्रेड सी में रखा गया है। देखिए खिलाड़ियों की ग्रेड सिस्टम की पूरी लिस्ट►

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार