मोहम्मद सिराज के लिए बेशक आईपीएल 2022 का सीज़न खराब रहा हो लेकिन इसके बावजूद वो टीम इंडिया के चोटी के तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल हैं और यही कारण है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड जाने वाली टीम में मौका दिया है। ईशांत शर्मा के नहीं होने के कारण, सिराज के पास मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ तीसरे सीमर के रूप में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का एक शानदार मौका है।

Advertisement

जब भारतीय टीम पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी तो सिराज विराट कोहली के नेतृत्व में ये सीरीज खेले थे लेकिन इस बार वो ये एकमात्र टेस्ट मैच रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलेंगे औऱ शायद यही कारण है कि उन्होंने रोहित शर्मा की तारीफ भी की है। सिराज ने कहा कि जब भी कोई खिलाड़ी दबाव में होता है तो रोहित हमेशा उस खिलाड़ी की मदद करते हैं।

Advertisement

28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, “रोहित एक खिलाड़ी की मानसिक स्थिति को समझते हैं। जब भी हमारे पास मैदान पर कठिन समय होता है, तो वो रोहित ही होता है जो प्लान बी लेकर आता है और गेंदबाजों को खेल में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। सिराज ने कहा कि एक ऐसे कप्तान के तहत काम करना शानदार एहसास है जो आपको अच्छी तरह समझता है।"

सिराज का ये बयान हिटमैन के फैंस को तो अच्छा लगा लेकिन विराट कोहली के प्रशंसकों ने सिराज के इस बयान पर उन्हें जमकर फटकार लगाई और कहा कि वो ये सब  बयान प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से सिराज को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार