5 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका में तीन देशों के बीच त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 6 मार्च से होने वाला है। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आने वाली है।

Advertisement

आपको बता दें कि निदास ट्रॉफी में इस बार भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेगें तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगें।

Advertisement

इस बार भारत की तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट के कंधे पर है।

ऐसे में तीनों तेज गेंदबाजी अपनी प्रतिभा का शानदार मुजाएरा निदास ट्रॉफी में दिखाने की पूर जोर कोशिश करेगें।

 

Advertisement

शार्दुल ठाकुर

26 साल के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाला है। शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से काफी उम्मीदें जगाई है। अबतक शार्दुल ठाकुर ने 39 लिस्ट ए मैच खेले हैं और 63 विकेट चटका पाने में सफलता पाई है। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर ने 55 मैच के दौरान 188 विकेट चटकाए हैं।

अबतक वैसे भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 वनडे मैच में 5 विकेट चटकाए हैं तो वहीं दूसरी ओर टी- 20 इंटरनेशनल में अबतक 2 मैच शार्दुल ने खेले हैं और 2 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

वैसे टी- 20 में अबतक शार्दुल ठाकुर ने 36 मैच खेलकर 38 विकेट चटकाने का कमाल कर रखा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शार्दुल किस अंदाज में इस बड़े टी- 20 टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हैं।

 

जयदेव उनादकट

Advertisement

जयदेव उनादकट ने अबतक आईपीएल में 47 मैच खेलकर 56 विकेट चटका चुके हैं। साल 2017 के आईपीएल में जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साढ़े 11 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया है।

जयदेव उनादकट के बारे में कहा जा रहा है कि टी- 20 के वो एक स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं। ऐसे में जयदेव ने ये खास बयान दिया है कि वो भारत के वर्ल्ड  कप की टीम का हिस्सा बननेें के लिए कड़ी मेहनत करेगें।

 

Advertisement

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज एक शानदार तेज गेंदबाज हैं इसमें कोई शक नहीं है। ऐसे में यह टी- 20 टूर्नामेंट मोहम्मद सिराज के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। मोहम्मद सिराज ने अबतक 2 टी- 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 2 विकेट चटका पाने में सफलता पाई है। इसके अलावा 23 साल के इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपने परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचा है।

मोहम्मद सिराज ने 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 57 विकेट 21.63 की औसत के साथ चटकाए हैं तो वहीं 20 लिस्ट ए मैच में 43 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई है। इसके साथ - साथ टी- 20 क्रिकेट की बात की जाए तो सिराज के नाम 23 मैचों में 38 विकेट दर्ज है। टी- 20 क्रिकेट में मोहम्मद सिराज का इकोनॉमी 8.40 का रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार