SLC-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले गए वार्म-अप मुकाबले का रोमांचक अंत देखने को मिला। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने श्रीलंकाई गेंदबाज की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर टीम को शानदार जीत दिला दी।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट XI की ओर से आखिरी ओवर करने आए ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा के सामने भारतीय स्टार तेज गेंदबाज सिराज स्ट्राइक पर थे। पहली ही गेंद मिडिल स्टंप पर फुल डाली गई, जिसे सिराज ने डीप मिडविकेट के ऊपर से उठाकर सीधे छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और फुल थी। सिराज ने इस बार गेंद को सीधा मैदान के ऊपर से खेलते हुए एक और लंबा छक्का जड़ दिया। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी और सिराज ने तीसरी गेंद पर भी कोई गलती नहीं की।

नुवान्था ने फिर फुल और सीधी गेंद डाली, जिस पर सिराज ने जोरदार प्रहार किया और गेंद को एक बार फिर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। लगातार तीन छक्कों के साथ भारत ने मैच को अपने नाम कर लिया।

VIDEO:

हालांकि, वार्म-अप मुकाबला होने के कारण दोनों टीमों ने इसके बाद भी खेल जारी रहा। सिराज ने इस ओवर में बची हुई दो गेंदों पर एक चौका और एक रन जोड़कर 15 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।

मैच की बात करें तो श्रीलंका क्रिकेट XI ने रविवार (9 अगस्त) को तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 200 रन पर घोषित की और भारत के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी की। यशस्वी 46 गेंदों में 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि शुभमन गिल ने 54 गेंदों में 44 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद ऋषभ पंत ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि रविंद्र जडेजा 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। अंत में मोहम्मद सिराज ने अपनी तूफानी कैमियो पारी से भारत को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। भारत ने 207 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए यह रोमांचक मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार