साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने केपटाउन टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनका ये फैसला गलत साबित करते हुए 10 रन के भीतर ही दो विकेट चटका दिए। सिराज ने सबसे पहले ओपनर एडेन मारक्रम को चारों खाने चित्त करते हुए आउट किया। सिराज की गेंद पर मारक्रम के बल्ले का किनारा लगा और स्लिप्स में यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया।

Advertisement

मारक्रम के विकेट से सिराज को जो विश्वास मिला वो उन्होंने अपने अगले ओवर में भी जारी रखा और अपने अगले ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने डीन एल्गर को बोल्ड करके भारत को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। सिराज की गेंद पर कट शॉट लगाने के चक्कर में एल्गर के बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्टंप्स में जा घुसी और उनका काम तमाम हो गया।

Advertisement

सिराज ने जैसे ही एल्गर का विकेट लिया वैसे ही भारतीय टीम का जश्न देखने लायक था। एल्गर ने पिछले मैच में 185 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी ऐसे में उनका विकेट लेना इस मैच में भारत के लिए बहुत जरूरी था। इन दोनों विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। चोटिल टेम्बा बावुमा और गेराल्ड कोइट्जे की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एंगिडी को मौका मिला है। स्टब्स का ये डेब्यू मुकाबला है। इसके अलावा कीगन पीटरसन की जगह स्पिनर केशव महाराज टीम में आए हैं। भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन औऱ शार्दुल ठाकुर बाहर गए हैं, रविंद्र जडेजा और मुकेश कुमार टीम में आए हैं।

टीमें इस प्रकार हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार