11 मार्च, पोर्ट एलिजाबेथ (CRICKETNMORE)। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन महान एबी डीविलियर्स ने अपने टेस्ट करियर का 22वां शतक जमाकर कमाल कर दिया है। लाइव स्कोर

Advertisement

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की पहली पारी लड़खड़ाई हुई थी उस वक्त एबी डीविलियर्स बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण पर जबरदस्त प्रहार करना शुरू कर दिया था। 

Advertisement

एबी डीविलियर्स ने टेस्ट क्रिकेट में लगभग 3 साल बाद शतक जमाने में सफल रहे हैं। इसके साथ - साथ अपने शतकीय पारी में एबी ने एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया है।

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के तरफ सबसे ज्यादा शतक जमाने का कमाल एबी ने कर दिखाया है। एबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक 6 शतक जमा चुके हैं।

इससे पहले जैक कैलिस, हाशिम अमला, एडी बारलो और ग्रीम पोलक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक जमाने में सफल रहे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार