16 फरवरी, ऑक्लैंड (CRICKETNMORE)। त्रिकोणीय सीरीज में खेले जा रहे पांचवें मैच में जहां न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने कमाल करते हुए शानदार 105 रन की पारी खेली जिसके बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लाइव स्कोर

Advertisement

वहीं 244 रन का पीछा करते उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ये खबर लिखे जाने तक 3 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर ने धमाल करते हुए केवल 24 गेंद पर 59 रन बनाए। 

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने केवल 20 गेंद पर अपना अर्धशतक ठोक दिया। अपने इस धमाकेदार पारी के दौरान वॉर्नर ने युवराज सिंह के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टी- 20 इंटरनेशनल में डेविड वॉर्नर ने 3 मौकों पर 20 या उससे कम गेंद खेलकर अर्धशतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है। युवी ने भी अपने टी- 20 इंटरनेशनल करियर में ऐसा कारनामा 3 दफा कर चुके हैं।

इसके साथ - साथ आपको बता दें कि क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल और कॉलिन मुनरो ने टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 या उससे कम गेंद पर 2 मौकों पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार