भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड के मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबलें में भारतीय ओपनर व कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 4 गगनचुंबी छक्के निकले। इन छक्कों के मदद से रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

ऐसे में आइये आज जानते है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कके लगाने वाले टॉप3 बल्लेबाजों के  नाम।

Advertisement

क्रिस गेल-

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 56 मैचों की 52 पारियों में कुल 103 गगनचुंबी छक्के लगाएं हैं।

मार्टिन गप्टिल

न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल भी छक्के लगाने में क्रिस गेल से कम नहीं है। उन्होंने ने 76 मैचों की 74 पारियों में कुल 103 छक्के जमाएं हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा

भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित टी20 मैचों में गेल और गप्टिल से केवल 1 छक्का दूर हैं। उन्होंने अभी तक अपने टी20 करियर में 92 मैच खेले हैं और 84 पारियों में कुल 102 छक्के लगाने में सफल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार