6 दिसंबर। भले ही रोहित शर्मा केवल 37 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी के दौरान 2 चौके औक 3 शानदार छक्के जमा पाने में सफल रहे।देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
आपको बता दें कि अपनी पारी के दौरान 3 छक्के जमाकर रोहित शर्मा ने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
Advertisement
रोहित शर्मा ने 8 छक्के ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में जमाए हैं। आपको बता दें महान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 7 छक्के जमाए हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड
विस्फोटक सहवाग के नाम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वीरेंद्र सहवाग ने 9 छक्के ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में जमाए हैं।