23 मार्च, हरारे (CRICKETNMORE)। हरारे में खेले जा रहे आईसीसी क्वालीफाईग में सुपर सिक्स राउंड के 9वें मैच में अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीम एक दूसरे के सामने हैं।

Advertisement

इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 50 ओवर में आयरलैंड की टीम ने 7 विकेट पर 209 रन बनाए हैं। आयरलैंड के तरफ से पॉल स्टर्लिंग ने 55 रन बनाए तो वहीं केविन ओ ब्रायन ने 41 रन का योगदान दिया। इसके अलावा नियाल ओ ब्रायन ने 36 रन बनाए।

अफगानिस्तान के तरफ से गेंदबाजी में राशिद खान ने एक बार फिर से कमाल किया और 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना लिया है।

राशिद खान शुरूआती 43 वनडे मैचों तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने अबतक 43 वनडे मैचों में 99 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

मिचेल स्टॉर्क ने शुरूआती 43 वनडे मैचों में 87 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार