9 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल रवैये और मैदान पर शानदार क्रिकेट कौशल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मैदान से बाहर भी, धोनी एक मजेदार व्यक्ति हैं। 

Advertisement

इसका एक और सबूत हाल ही में एक वीडियो मे देखने को मिला है। जिसमें धोनी डांस करते हुए दिख रहे हैं और उनकी वाइफ साक्षी उनपर हस रही हैं। एक इंस्टाग्राम वीडियो में धोनी 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म के ‘देसी बॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये साफ नही है कि ये वीडियो कब शूट किया गया है। 

Advertisement

आपको बता दें कि ये गाना जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है और धोनी और जॉन की दोस्ती जगजाहिर है। दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर आप दिवाना हो जाएगें

इस वीडियो में धोनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और साक्षी उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है।

 

Such an adorable video of our #CaptainCool #SuperAdorable ❤️ #Throwback #MsDhoni #SakshiDhoni #Dance #SapnaMotiBhavani

A post shared by Cricket Shots® (@cricketshots) on

 

धोनी की कप्तानी में 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चैंपियन बनी और इसके अलावा साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। 2017 की शुरुआत में धोनी ने टीम इंडिया की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था।दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर आप दिवाना हो जाएगें 

Advertisement

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में हुए दूसरे टी20 में मिली हार के बाद आलोचकों ने धोनी पर निशाना साधते हुए उनसे टी20 क्रिकेट छोड़ने की मांग की थी। जिसके बाद कप्तान विराट कोहली उनके समर्थन में उतरे और उन्होंने आलोचकों की जमकर क्लास लगाई।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार