CSK के कप्तान एम एस धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। धोनी की पर्सनल लाइफ पर बनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को भी फैंस का काफी प्यार मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। धोनी की लाइफ पर बनी इस फिल्म में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Advertisement

वहीं zeeshan nadaff इस फिल्म में छोटे माही का किरदार निभाते हुए दिखे थे। नन्हे धोनी को भी फैंस का काफी प्यार मिला था और लोगों ने इस कलाकार के अभिनय को भी काफी सराहा था। इस छोटे बच्चे का लुक पूरी तरह से बदल गया है और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Advertisement

एक यूजर ने बच्चे की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम काफी ज्यादा बड़े और अलग दिख रहे हो। क्या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हो?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई तुम तो पूरी तरह से बदल गए हो एकदम गबरू जवाब बन गए हो।'वहीं अन्य यूजर्स भी नन्हे धोनी की तस्वीर पर कमेंट कर हैरानी जता रहे हैं।

जीशान वर्कआउट के भी काफी ज्यादा शौकीन हैं उनके पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी उन्होंने तस्वीर पोस्ट करके दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी।

IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं एम एस धोनी: धोनी रोहित शर्मा के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। एम एस धोनी की कप्तानी में CSK ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल जीता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार