भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली हो लेकिन फिर भी वो लगातार किसी एक्टिव क्रिकेटर की तरह सुर्खियों में रहते हैं। माही का एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बुजुर्ग महिला के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, धोनी इस समय अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ अपने पैतृक गांव में हैं। धोनी का पैतृक गांव अल्मोड़ा के सालम स्थित ल्वाली गांव में है। धोनी को गांव में देखकर ग्रामीणों को यकीन नहीं हुआ और उनका उत्साह देखने लायक था। इस दौरान धोनी का जोरदार स्वागत किया गया। धोनी के गांव पहुंचने की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Advertisement

धोनी ने पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों के साथ गुरु गारयनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने गांव वालों के साथ फोटो भी करवाया। इतना ही नहीं धोनी अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए। उनका एक महिला के पैर छूने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस धोनी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। धोनी का ये दिल छू लेने वाला वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि धोनी इससे पहले 2003 में अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। ऐसे में अब दोबारा अपने खाली समय का फायदा उठाते हुए अपने गांव वालों के लिए समय निकाला। धोनी ने हाल ही में अपने घुटने सर्जरी करवाई है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वो आगामी आईपीएल 2024 में भी ना सिर्फ खेलते हुए नजर आएंगे बल्कि सीएसके की कप्तानी भी करते दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार