भारतीय  क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार, 7 जुलाई को मुंबई में अपनी पत्नी साक्षी सिंह और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान धोनी तो मुंबई में थे लेकिन एक दिन बाद यानि 8 जुलाई, सोमवार को उनके फार्महाउस के बाहर भी मिठाईयां बांटी गईं।

Advertisement

धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनके रांची स्थित फार्महाउस के बाहर कई फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। फैंस को धोनी के दर्शन तो नहीं हुए लेकिन उन्हें धोनी के माता-पिता से केक और मिठाइयां जरुर खाने को मिल गईं। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी के माता-पिता फैंस को केक और मिठाईयां बांट रहे हैं। 

Advertisement

एमएस धोनी ने चोटिल घुटने के साथ आईपीएल 2024 खेला था और अब फैंस यही जानना चाहते हैं कि क्या वो अगले आईपीएल सीज़न में खेलेंगे या नहीं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का दृढ़ विश्वास है कि 42 वर्षीय धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे और उन्होंने खुलासा किया कि इस साल के संस्करण के दौरान वो एक छोटी सी परेशानी से कैसे निपट रहे थे।

उथप्पा ने हाल ही में जियो सिनेमा से कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमने एमएस को आखिरी बार देखा है। वो ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इन चीजों को हल्के में लेता है। वो निश्चित रूप से जोरदार वापसी करेगा। कहानी के अनुसार, मैंने उसे केवल अंतिम 4 या 5 ओवरों में बल्लेबाजी करते देखा है, इसके पीछे एक कारण है। उसे पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बारे में शुरू में लोगों ने सोचा कि शायद ये एक छोटी सी बात है, लेकिन ये उससे कहीं अधिक गंभीर थी। इस वजह से, उसे खुद को संभालना पड़ा और अक्सर वो ऐसा करता है, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और CSK के लिए, उसने उपयोगी होने और CSK में योगदान देने का तरीका निकाला।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार