1 मार्च, मीरपुर (CRICKETNMORE)। एशिया कप 2016 के 7वें मैच में धोनी ने आज 2 कैच लपककर टी- 20 क्रिकेट में 51 विकेट विकेटकीपर के तौर पर चटकाने का कारनामा कर दिखाया है। टी- 20 क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक विकेट चटकाने के कारनामा करने में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर कमरान अकमल के नाम हैं जिन्होंने 60 विकेट चटकाने का कारनामा किया हुआ है।
धोनी एंड कंपनी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
धोनी के 51 शिकार में 35 कैच और 16 स्ट्ंप करी है तो वहीं कमरान अकमल ने अपने 60 शिकार में 28 कैच और 32 स्टंप किए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन हैं जिनके खाते में विकेटकीपर के तौर पर 48 शिकार हैं।
#cricketnmore
Advertisement