धोनी, पत्नी और टीम के साथ रांची पहुंचे

Updated: Wed, May 20 2015 15:25 IST

रांची, 20 मई (CRICKETNMORE) आईपीएल 8 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला 22 मई को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मैच धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जायेगी। वैसे तो चेन्नई की टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं।


ये जरूर पढ़े⇒  क्या है धोनी का टी- ट्वेंटी में नया रिकॉर्ड 

लेकिन लोगों में सबसे ज्यादा चाहत रांची के स्टार खिलाड़ी धोनी को देखने की होगी। बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रांची पहुंच गये। उनके साथ धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी थी।

हवाई अड्डा से धौनी सीधे अपने घर के लिए रवाना हो गये। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम रेडिशन ब्लू में रूकी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को चेन्नई टीम के खिलाड़ी 10 बजे से जेएससीए स्टेडियम में पसीना बहायेंगे।

एजेंसी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें