टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए धोनी ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन हाथ लगी हार

Updated: Mon, Jul 03 2017 12:59 IST
MS Dhoni records second-slowest fifty for India in ODIs ()

3 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दुनिया के सबसे बड़े फिनीशर महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए चौथे वन डे मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने जीत दिलाने के लिए ऐसी पारी खेली जो अंत में टीम इंडिया पर बहुत भारी पड़ी। इस पारी के चलते धोनी वन डे क्रिकेटर में भारत के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। 

धोनी ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 114 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक 108 गेंदों में पूरा किया, जो कि भारत के 43 साल के वन डे इतिहास का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। भारत के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सदगोप्पन रमेश के नाम है। जिन्होंने 1999 में केन्या के खिलाफ 117 गेंदो में 50 रन बनाए थे। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

इस मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं जिन्होंने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 105 गेदों में अर्धशतक पूरा किया था।

बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में 114 गेंदों में खेली गई 54 रन की पारी के दौरान सिर्फ एक ही चौका लगा सके। ये चौका भी धोनी ने 100 गेंद खेलने के बाद लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पारी के दौरान 100 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी कोई बाउंड्री ना लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें