7 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 में धीमी पारी खेलने के लिए एमएस धोनी पर पर आलोचकों ने चौतरफा हमला किया। जीत के लिए 197 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 40 रन से मुकाबला हार गई और चौथा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए धोनी ने धीमी पारी खेली थी जिससे न्यूजीलैंड को भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का मौका मिला। 

Advertisement

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अब इस मामले में अपनी राय रखी है औऱ धोनी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को धोनी को टी20 टीम में उनकी भूमिका के बारे में बताना होगा।

Advertisement

सहवाग ने धोनी के समर्थन करते हुए कहा कि “धोनी को टीम में उनकी भूमिका का एहसास होना चाहिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें अपनी पारी की गति को बदलना होगा। उन्हें पहली गेंद से ही रन बनाने होंगे और टीम मैनेजमेंट को उन्हें ये बात बतानी चाहिए। 

धोनी न दूसरे टी20 में 37 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने के दौरान काफी खाली गेंद खेली। जिससे कोहली के ऊपर तेज रन बनाने का दबाव आ गया और वह अपना विकेट गंवा बैठे। 

लेकिन सहवाग का मानना है कि धोनी को अभी भारत की टी20 टीम में रहना चाहिए। 

Advertisement

“टीम इंडिया को इस समय टी20 क्रिकेट में भी एम एस धोनी की जरूरत है। वह सही समय आने पर संन्यास ले लेंगे। वह कभी भी किसी युवा क्रिकेटर का रास्ता नही रोकेंगे।“

गौरतलब है कि राजकोट में खेली गई पारी के बाद कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भारत की टी20 टीम में धोनी की जगह पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्हें अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लेना चाहिए। भारत औऱ न्यूजीलैंड इस समय 1-1 की बराबरी पर है औऱ सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (7 नवंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार