आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में एमएस धोनी ने फैंस को 12 साल पुराने धोनी की याद दिला दी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही पोलार्ड बल्लेबाज़ी के लिए आए वैसे ही धोनी ने उनके खिलाफ अज़ीबोगरीब फील्डिंग सेट की जिसमें एक बार फिर पोलार्ड फंस गए और अपना विकेट फेंक गए।

Advertisement

इससे पहले कीरोन पोलार्ड 2010 के आईपीएल फाइनल में भी ठीक इसी तरह धोनी के जाल में फंसे थे। दरअसल, हुआ ये कि महेश थीक्षणा पारी का 17वां ओवर करने के लिए आए और इस ओवर की दूसरी गेंद से पहले धोनी ने लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन के बीच में सीधे अंपायर के पीछे बाउंडरी पर एक फील्डर खड़ा कर दिया। पोलार्ड को भी पता था कि शिवम दूबे को उनके सीधे शॉट के लिए खड़ा किया गया है।

Advertisement

मगर पोलार्ड को उनका अहंकार ले डूबा और वो थीक्षणा की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में उसी फील्डर को कैच थमा बैठे। शिवम दूबे ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की और एक बार फिर पोलार्ड धोनी के मास्टर प्लान में फंस गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

इससे पहले साल 2010 में खेले गए आईपीएल फाइनल में भी धोनी ने बिल्कुल ऐसी ही फील्डिंग लगाई थी और तब मैथ्यू हेडन ने पोलार्ड का कैच पकड़कर उनका काम तमाम किया। इसके अलावा 2021 में टी 20 वर्ल्ड कप में, भी धोनी की किताब से सबक लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने एमएस धोनी जैसी फील्डिंग लगाकर पोलार्ड को आउट किया था। हालांकि, हर बार अगर पोलार्ड अपनी ईगो पर काबू पा लेते तो शायद उन्हें अपना विकेट नहीं गंवाना पड़ता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार