WATCH : एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

Updated: Fri, May 07 2021 16:26 IST
Image Source: Google

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, साक्षी और धोनी के घर पर एक खास मेहमान आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धोनी की पत्‍नी साक्षी ने खुद शेयर किया है। ये नया मेहमान एक घोड़ा है जिसका नाम चेतक रखा गया है।

साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह अच्छा व्‍यवहार किया। हंसी- खुशी से आपका हमारे परिवार में स्वागत किया जाता है।'  

साक्षी धोनी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस मज़ेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, अगर माही की बात करें, तो आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही थी लेकिन अब आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद माही भी अपने घर लौट चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची में 46 एकड़ में फैला हुआ फॉर्महाउस भी है। जहां वो स्‍ट्राबेरी से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं। धोनी की ऑर्गेनिक खेती की चर्चा भी किसी से छिपी नहीं है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें