10 फरवरी। भारतीय टीम रविवार को सेडन पार्क में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में उतरेगी तो उसकी नजरें इस लंबे दौरे का अंत एक और ऐतिहासिक जीत के साथ करने पर होगी।
Advertisement
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड आने से पहले आस्ट्रेलिया का दौरा किया और वहां टेस्ट तथा वनडे सीरीज जीत कर इतिहास रचा।
इसके बाद टीम न्यूजीलैंड आई और अब वह एक और इतिहास रचन के मुहाने पर है। भारतीय टीम अगर कल मैच जीत जाती है तो यह न्यूजीलैंड की जमीन पर उसकी पहली टी-20 सीरीज जीत होगी।
'आपको बता दें कि धोनी तीसरा टी-20 मैच खेलने जैसे ही मैदान पर उतरेंगे वैसे ही अपने टी-20 करियर में 300वां मैच खेलने उतरेगें। ऐसा करने वाले धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम 297 टी-20 मैच दर्ज हैं तो वहीं रैना के नाम 296 टी-20 मैच दर्ज है।'