24 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि अनिल कुंबले की गैरमौजूदगी से भारतीय क्रिकेट टीम पर कोई असरन नहीं पड़ेगा। उन्होंने ये बात शुक्रवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले वन डे मैच से पहले कही। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को बहुत मदद मिलेगी। 

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने एएनआई से बातचीत में कहा “" कोच को हमेशा रणनीतियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस टीम के पार जबरदस्त अनुभव है। इससे पहले भी हमारे पास कुछ समय के लिए कोच नहीं था। बल्कि टीम पर नजर रखने के लिए एक डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। अब, हमारे पास कुछ परिपक्व खिलाड़ी हैं और औऱ युवाओं की मदद करने के लिए धोनी भी वहां मौजूद हैं।  यहां तक कि विराट कोहली भी वहां हैं।   IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

शर्मा ने आगे कहा कि “ कोहली औऱ कुंबले के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है।  लेकिन ये बेहतर होगा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर हुई बातें वहीं तक रहें। 

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद 20 जून को अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसका कारण उन्होंने अपने और कोहली के रिश्ते अस्थिर होने को बताया था।  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

वेस्टइंडीज दौरे पर गए ऋषभ पंत, कुलदीप यादव औऱ हार्दिक पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सिख सकते हैं।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार