25 जून। अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की धीमी पारी पर पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने निराशा जताई थी। सचिन द्वारा की गई धोनी की आलोचना दिग्गज विकेटकीपर के प्रशंसकों को रास नहीं आई और उन्होंने सचिन को भी नहीं बख्शा। धोनी ने 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदों का सामना किया था जिसकी सचिन ने आलोचना की थी और कहा था कि धोनी की धीमी पारी में सकारात्मकता नहीं थी।

Advertisement

धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा, "सचिन तेंदुलकर 95 से 100 तक पहुंचने के लिए 20 गेंदें लेते थे चाहे मैच किसी भी स्थिति में क्यों न हो और वह धोनी की इच्छाशक्ति पर सवाल कर रहे हैं। वाह मतलब वाह। मतलब हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है भईया।"

Advertisement

धोनी के एक और प्रशंसक ने सचिन को ही नहीं उनके बेटे को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, "धोनी क्रिकेट के राजा हैं। सचिन ने सिर्फ अपने लिए क्रिकेट खेली और अब अपने बेटे को भारतीय टीम में जगह दिलाने में लगे हुए हैं। वंशवाद की हद हो गई।"

सचिन ने समाचार चैनल इंडिया टुडे से बात करते हुए धोनी की पारी के बारे में कहा था, "मुझे थोड़ी निराशा हुई है, यह कई बेहतर हो सकती थी। मैंने धोनी और केदार जाधव की साझेदारी से काफी खुश हूं। यह काफी धीमी थी। हमने 34 ओवर स्पिन गेंदबाजी की और सिर्फ 119 रन बनाए। यह वैसा क्षेत्र है जहां हम बिल्कुल भी सहज नहीं लगे। कोई सकारात्मक इच्छा नहीं थी।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार