6 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रांची के मशहूर देवरी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। 

Advertisement

बता दें कि 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से हर बड़ी सीरीज से पहले देवरी मंदिर में जरूर माथा टेकते हैं। इसके चलते ही वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भी यहां पहुंचे। 

Advertisement

धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को टीम में मौका मिला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है।

इसके अलावा धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भी जगह मिली है। उनके बैकअप के तौर पर दिनेश कार्तिक को भी टीम में रखा गया है। 

बता दें कि 2018 में खेले गए वनडे मैचों एमएस धोनी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। वह 20 मैचों में 25 की औसत से सिर्फ 275 रन बना पाए थे। वह एक भी अर्धशतक लगाने में भी कामयाब नहीं हुए। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत पहला वनडे 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा। इसके बाद 23 जनवरी से नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार