संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रविवार (21 अप्रैल) को अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एसीसी मेंस T20I प्रीमियर कप के फाइनल मुकाबले में ओमान (Oman) को 55 रन के अंतर से हरा दिया। यूएई की जीत में अहम रोल निभाया कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) ने। वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना तीसरा शतक जड़ा और 56 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। 

 
Advertisement

अपनी इस शतकीय पारी से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इतिहास में दो फाइनल में शतक लगाए हैं। वसीम ने इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2022 टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर ए के फाइनल में भी शतक जड़ा था। उस मैच में उन्होंने 66 गेंदों में 112 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। वसीम के अलावा आसिफ खान ने नाबाद 36 रन और अलीशआन शराफू ने 34 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

इसके जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर 149 रन ही बना सकी। प्रतीक अठावले ने 49 रन और खालिद कैल ने 30 रन और निचले क्रम में फयाज बट ने नाबाद 23 बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार