Punjab Kings vs Mumbai Indians: तिलक वर्मा (Tilak Varma) के तूफानी अर्धशतक और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुरुवार (14 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की इस सीजन यह लगातार पांचवीं हार है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत ठीक रही और पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 61 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसमें ज्यादातर रन रयान रिकेल्टन के बल्ले से आए जिन्होंने 23 गेंदों में 48 रन बनाए, वहीं रोहित ने 26 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेली। 

Advertisement

पावरप्ले के बाद मुंबई की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन फिर तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड (20 रन) ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

इसके बाद तिलक ने एक छोर संभाले रखा और विल जैक्स (10 गेंदों में नाबाद 25 रन) के साथ 20 गेंदों में अटूट 56 रन जोड़े। बल्ले से जीत के हीरो रहे तिलक ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के जड़े। जिससे मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट  गवाकर जीत हासिल की। 

पंजाब के लिए अजमतुल्ला उमरजई ने 2 विकेट, युजवेंद्र चहल और मार्को यान्सेन ने 1-1 विकेट लिया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा निकले क्रम में अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन, विष्णु विनोद ने 8 गेंदों में 15 रन और जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में नाबाद 18 रन का योगदान दिया। पंजाब के खिलाड़ियों ने आखिरी 3 ओवर में 53 रन जोड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट, कोर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार