मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 सीज़न से पहले अपने स्पिन विभाग को मज़बूत करने के लिए पुराने साथी मयंक मार्कंडे को वापस लाने की तैयारी में है। लेग स्पिनर मार्कंडे 2018 में टीम के लिए डेब्यू करने के बाद 2019 और 2020 की खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में वो फ्रेंचाइज़ी से बाहर हो गए थे और अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और कोलकाता के बीच मार्कंडे को लेकर बातचीत चल रही है। ये सौदा नकद अदला-बदली के रूप में होने की संभावना है। कोलकाता ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीज़न में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसी स्थापित स्पिन जोड़ी की मौजूदगी में मार्कंडे को केकेआर में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है।

Advertisement

वहीं, मुंबई में उन्हें खेल के अधिक अवसर मिल सकते हैं, खासकर तब जब टीम अपने स्पिन विकल्पों को पुनर्गठित करना चाहती है। पिछले कुछ सीज़न से मुंबई इंडियंस का स्पिन आक्रमण उनकी कमजोरी बना हुआ है। टीम को बार-बार पीयूष चावला और कर्ण शर्मा जैसे अनुभवी लेकिन सीमित विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ा है। मयंक मार्कंडे 2018 में अपनी गुगली और नियंत्रण के कारण चर्चित हुए थे और उसी प्रदर्शन के दम पर 2019 में भारतीय टीम तक पहुंचे थे। मार्कंडे की वापसी मुंबई को मिडल ओवरों में नियंत्रण और विकेट लेने का विकल्प दे सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मुंबई इंडियंस राहुल चाहर को वापस लाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से संपर्क में थी, हालांकि अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। अगर ये सौदा हो जाता, तो चाहर अपने भाई दीपक चाहर के साथ फिर से एक ही फ्रैंचाइज़ी में खेलते। दोनों इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPSG) टीम में साथ रह चुके हैं। मयंक मार्कंडे के अलावा, मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से तेज गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये में खरीदने के करीब बताई जा रही है। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर के LSG जाने की भी संभावना है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार