अहमदाबाद, 7 मार्च - मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लगातार तीन टेस्ट मैचों में विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट करने वाले आस्ट्रेलिया के स्पिनर टॉड मर्फी (Todd Murphy) ने मंगलवार को भारत के स्टार बल्लेबाज को गेंदबाजी के अपने अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि यह एक शानदार उपलब्धि है।

Advertisement

मर्फी ने शानदार टेस्ट डेब्यू के दौरान कोहली को लेग साइड में एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया था, जिसमें भारत की पहली पारी में 22 वर्षीय मर्फी ने सात विकेट लिए थे। उन्होंने दूसरे और तीसरे टेस्ट के दौरान और प्रभावशाली प्रदर्शन किए हैं।

Advertisement

मर्फी के लिए सिर्फ डेब्यू कैप हासिल करना ही एक बड़ा सम्मान था, लेकिन अपने पहले तीन टेस्ट मैच के दौरान तीन अलग-अलग मौकों पर कोहली को आउट करने से इस युवा स्पिनर को और भी खुशी मिली है।

आईसीसी ने मंगलवार को मर्फी के हवाले से कहा, यह शानदार रहा है, नागपुर में कोहली को आउट करना अच्छा था। मैंने सोचा था कि यह उतना ही अच्छा है जितना मिलता है।

उन्होंने आगे कहा, पहले तीन टेस्ट शानदार रहे हैं, वास्तव में एक अच्छा मुकाबला हुआ है। जब वह गेंदबाजी के लिए आते हैं, तो हर बार एक जैसी परिस्थिति नहीं होती है। यह कई बार चुनौतीपूर्ण होता है।

यह हमेशा अच्छा होता है जब योजनाएं पूरी होती हैं। नागपुर में हार अच्छी नहीं थी, लेकिन आप हार से भी सीखते हैं।

Advertisement

22 वर्षीय स्पिनर संभवत: अपना चौथा टेस्ट मैच जल्द ही खेलेंगे, जब आस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ श्रृंखला अहमदाबाद में समाप्त होगी। विक्टोरियन जानते हैं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह जून में होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखेंगे या नहीें।

मर्फी ने कहा, मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता हूं, लेकिन जब आप देखते हैं कि लियोन अभी भी उतनी ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जितनी उन्होंने पहले की थी, तो आपके खेलने के चांस वैसे ही कम हो जाते हैं।

22 वर्षीय स्पिनर संभवत: अपना चौथा टेस्ट मैच जल्द ही खेलेंगे, जब आस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ श्रृंखला अहमदाबाद में समाप्त होगी। विक्टोरियन जानते हैं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह जून में होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखेंगे या नहीें।

Advertisement

आरजे/आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार