Sri Lanka vs Bangladesh Test 2025: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (4 जून) को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shonto) को एक और साल के लिए टेस्ट कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है।

Advertisement

2025-2027 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में बांग्लादेश की यह पहली सीरीज होगी। 

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की वापसी हुई है, जो चोट के चलते पिछली सीरीज नहीं खेल पाए थे। वहीं तेज गेंदबाज एबादत हुसैन भी टीम में आए हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2023 में खेला था। बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी टीम में शामिल किया गया है।

हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में हुई टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में से तीन खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर तनवीर इस्लाम, तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब और सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय शामिल हैं। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम का ऐलान के दौरान एक बयान जारी कर कहा, “  टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो को एक और साल के लिए बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया है, जो 2024 में उनके द्वारा संभाली गई लीडरशीप की भूमिका को जारी रखेंगे। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज भी उप-कप्तान के रूप में बरकरार हैं।”

श्रीलंका औऱ बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 17 जून से गाले में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट मैच 25 जून से कोलंबों में होगा। बांग्लादेश टीम 13 जून को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, अनामुल हक बिजॉय, मोमिनुल हक शौराब, मुश्फिकुर रहीम, लिटन कुमेर दास, महिदुल इस्लाम भुइयां, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, एबादत हुसैन चौधरी, हसन महमूद, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार