Nat Sciver-Brunt Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल बीते गुरुवार, 02 जुलाई को केनिंग्टन ओवल लंदन में खेला गया था जहां इंग्लिश कैप्टन नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने साउथ अफ्रीका विमेंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का लगाकर 75 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 33 वर्षीय नेट साइवर-ब्रंट महान सुज़ी बेट्स और बेथ मूनी की बराबरी करके महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। नेट ने 30 इनिंग में 8 फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलकर ये कारनामा किया है। 

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 8 - सुज़ी बेट्स (44 पारी)
  • 8 - बेथ मूनी (31 पारी)
  • 8 - नेट साइवर-ब्रंट (30 पारी)*
  • 7 - एलिसा हीली (39 पारी)

इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट दिग्गज मेग लैनिंग और लौरा वोलवार्ड की बराबरी करके महिला टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट में दूसरी सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस की पारी खेलने वाली खिलाड़ी भी बन चुकी हैं। इन तीनों ही दिग्गजों ने दो-दो बार ये कारनामा किया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर बेथ मूनी है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट में 4 फिफ्टी प्लस की पारी खेली। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट में सबसे ज्यादा 50+ की पारी

  • 4 - बेथ मूनी
  • 2 - मैग लेनिंग
  • 2 - लौरा वोलवार्ड
  • 2 - नेट साइवर-ब्रंट*

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला: ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 169 रन टांगे। उनके लिए कैप्टन नेट साइवर-ब्रंट (47 गेंदों पर 75 रन) और हीथर नाइट (47 गेंदों पर 58 रन) ने अर्धशतक ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए ताज़मिन ब्रित्स ने फाइटिंग इनिंग खेली और 45 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से साउथ अफ्रीका अपने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे इंग्लैंड ने ये मुकाबला 40 रनों से जीता और टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार