Advertisement

Nat Sciver-Brunt T20 Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Women) के बीच शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवीआई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में Womens Premier League (WPL) 2026 का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरूआत रात 7.30 बजे से होगी।

Advertisement

मुंबई के लिए खेलने वाली इंग्लैंड की धाकड़ ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट के पास इस मैच में खा रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। ब्रंट अगर इस मैच में 14 रन बना लेती हैं तो टी-20 क्रिकेट में 8000 र बनाने वाली इंग्लैंड की दूसरी और दुनिया की सातवीं महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

ब्रंट ने अभी तक 320 टी-20 मैच की 315 पारियों में 33.13 की औसत से 7986 रन बनाए हैं, जिसमें 49 अर्धशतक शामिल हैं। फिलहाल महिला टी-20 क्रिकेट में 8000 रन के आंकड़े तक सिर्फ सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, बैथ मूनी, एलिस पैरी, मैग लेनिंग और डेनियल व्याट ही पहुंची हैं।

बता दें कि WPL में ब्रंट का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है औऱ वह इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 1000 रन का आंकड़ा हासिल किया है। उन्होंने 29 पारियों में 46.68 की औसत से 972 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 32 विकेट भी हासिल किए हैं औऱ फिलहाल टूर्नामेंट इतिहास की पांचवीं सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।

WPL में मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Advertisement

WPL में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अभी तक सात मैच खेले गए हैं। जिसमे मुंबई ने चार औऱ आरसीबी ने तीन मैच जीते हैं।

टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ

Advertisement

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार