WPL 2025 का आखिरी लीग मुकाबला बीते मंगलवार, 11 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था जहां MI की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट (Natalie Sciver Brunt) ने एलिस पेरी (Ellyse Perry) का एक महारिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

Advertisement

ब्रंट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं WPL की पहली खिलाड़ी

Advertisement

इंग्लिश ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट ने आरसीबी के खिलाफ महज़ 35 बॉल पर 9 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 69 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ अब ब्रंट के WPL 2025 के सीजन में 416 रन हो गए हैं। आपको बता दें कि नेट साइवर ब्रंट अब वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की ऐसी पहली खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने WPL के किसी भी एक सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

टूट गया एलिस पेरी का महॉरिकॉर्ड

नेट साइवर ब्रंट ने एलिस पेरी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। दरअसल, वो अब वुमेंस प्रीमियर लीग के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गईं हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड एलिस पेरी के नाम दर्ज था जिन्होंने मौजूदा सीजन यानी WPL 2025 में ही खुद का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 372 रन ठोक दिए थे।

इससे पहले उन्होंने साल 2024 के सीजन में 347 रन बनाए थे। हालांकि अब ये रिकॉर्ड मौजूदा सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाकर ब्रंट अपने नाम कर चुकीं हैं। ये भी जान लीजिए कि मुंबई इंडियंस ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है यानी नेट साइवर ब्रंट के पास अभी भी सीजन में कुछ और रन बनाने का मौका है।

Advertisement

WPL में ऐसा है नेट साइवर ब्रंट का रिकॉर्ड

इंग्लिश टीम की स्टार ऑलराउंडर ब्रंट मौजूदा समय में दुनिया की टॉप-ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उनकी काबिलियत का अंदाज़ा आप इससे लगा सकते हो कि वो WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने 27 मैचों में MI के लिए 46 की औसत और 140.45 की स्ट्राइक रेट से 920 रन जड़े हैं। इस लिस्ट में टॉप पर आरसीबी की एलिस पेरी हैं जिन्होंने WPL में 64.80 की औसत से 25 मैचों में 972 रन बनाए हैं। ब्रंट ने WPL में 28 विकेट भी चटकाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार