New Zealand vs England 1st Test Playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (28 नवंबर) से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज नैथन स्मिथ डेब्यू करेंगे। वहीं भारत के खिलाफ सीरीज जीत के हीरो रहे विल यंग को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान टॉम लैथम ने इसकी पुष्टि की।

Advertisement

हालांकि लैथम ने पूरी प्लेइंग इलेवन को लेकर जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने दो बदलावों के बारे में बताया।

Advertisement

इसके अलावा लैथम ने यह भी जानकारी दी कि दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन इस मुकाबले से न्यूजीलैंड टीम में वापसी करेंगे। वह चोटिल होने के चलते भारत के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनके प्लेइंग इलेवन में आने के बाद यंग बाहर गए हैं। 

बता दें कि भारत के खिलाफ मिली 3-0 की एतेहासिक सीरीज जीत में यंग ने अहम रोल निभाया था। उन्होंने सीरीज के तीन मुकाबलों में 244 रन बनाए थे,जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से न्यूजीलैंड के लिए बहुत अहम है। 

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है, वहीं इस साल श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा। स्मिथ ने पिछले साल प्लंकेट शील्ड में 17.18 की औसत से 33 विकेट लिए थे। इसके अलावा उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 27.02 है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, टिम साउदी, विल ओ'रुर्के।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार