साउथ इंडिया की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने आईपीएल 2021 की अपनी फेवरिट टीम के बारे में खुलासा कर दिया है। हालांकि, उन्होंने बिना नाम लिए अपनी पसंदीदा टीम के बारे में फैंस को बताने की कोशिश की है।

Advertisement

25 साल की रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस स्टार अभिनेत्री को नेशनल क्रश भी कहा जाता है।

Advertisement

वहीं, अगर रश्मिका की फेवरिट आईपीएल टीम के बारे में बात करें तो उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैन द्वारा पूछे जाने पर इस सवाल का जवाब दिया।एक्ट्रेस ने कन्नड़ (Kannada) में जवाब देते हुए कहा, 'ई साला कप नमदे', जिसका मतलब है, 'इस साल कप हमारा होगा।'

अगर आप रॉयल चैलेंजर्स के फैन हैं तो आप समझ गए होंगे कि रश्मिका आरसीबी (RCB) टीम की बात कर रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस अभिनेत्री का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार