8 जनवरी। भारत ने मंगलवार को नए साल-2020 का विजयी आगज किया है। मेजबान टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को लोकेश राहुल (45) और चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन (32) की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए नौ ओवरों में 71 रन जोड़े।

Advertisement

इन दोनों ने जो मंच तैयार किया था उसका श्रेयस अय्यर ने पूरा फायदा उठाया और 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। अय्यर हालांकि 137 के कुल स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन जाने से पहले वे टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। उन्होंने कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। उनके जाने के बाद कप्तान कोहली (नाबाद 30) ने छक्का लगा भारत को जीत दिलाई।

Advertisement

इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नवदीप सैनी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। नवदीप सैनी  ने शानदार गेंदबाजी की और 

4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। सैनी ने अपनी बेहतरीन यॉर्कर पर  दानुष्का गुनाथिलाका को बोल्ड किया तो वहीं दूसरी ओर भानुका राजपक्षे को आउट कर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी। नवदीप सैनी को मैन ऑफ द मैच मिलने से उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड  पूजा बिजारनिया भी काफी खुश नजर आई।  

पूजा बिजारनिया ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सैनी के द्वारा दानुष्का गुनाथिलाका  को बोल्ड करने वाला वीडियो भी पोस्ट किया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार