मुंबई, 30 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की टीम में अंबाती रायडू के चुने जाने का समर्थन किया है। रायडू ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में चौथे नंबर पर आकर 81 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली। 

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने कहा, "रायडू ने मिले मौकों को दोनों हाथों से भुनाया है। हमें 2019 तक टीम में उनका साथ देना चाहिए। वह खेल को अच्छे से पढ़ते हैं इसलिए हम खुश हैं कि नंबर-4 पर हमारे पास एक काबिल शख्स है।"

Advertisement

भारत ने विंडीज को चौथे मैच में 224 रनों से मात दी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 162 रनों की पारी खेली। रोहित और रायडू के बीच हुई 211 रनों की साझेदारी के दम पर ही भारत 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। उसने विंडीज को 153 रनों पर ढेर कर मैच अपने नाम किया। 

इसमें तीन विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की अहम भूमिका रही। खलील ने पांच ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। 

कोहली ने खलील की तारीफ करते हुए कहा, "खलील अच्छी जगहों पर गेंद डाल रहे थे, और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे।"

Advertisement

भारत की यह टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। 

टीम के प्रदर्शन पर कोहली ने कहा, "हमने हर जगह अच्छा किया। हम खेल के हर विभाग में आगे थे। हमने लय हासिल कर ली है। हम वापसी करने के लिए जाने जाते हैं और यह इसका एक और उदाहरण है।"

अपनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा, "मैंने पहले भी बड़ी साझेदारियों का जिक्र किया है और यह मैच बदलने वाली साझेदारी थी। हमने अभी तक चार मैच जो खेले हैं उनमें सभी में बड़ी साझेदारी की है जिससे हम मैच में बने रहें।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक बार जब आप सेट हो जाते हो तो आपको इसका फायदा उठाना चाहिए और मैंने और रायडू ने किया। हम जितनी देर तक खेल सकते थे खेले। यह बाद में मैच विजयी साझेदारी साबित हुई।"

भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार