अबु धाबी, 19 नवंबर (CRICKETNMORE)| एजाज पटेल की गेंदबाजी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पूरी बाजी को पलटते हुए यहां खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को चार रनों से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए चार रनों की दरकार थी और टीम के पास अजहर अली (65) के रूप में आखिरी विकेट बचा था, जिसे एजाज ने लक्ष्य पूरा होने से पहले ही गिरा दिया और न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज असद शफीक ने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन भी पूरे किए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज ने कुल सात विकेट लिए। 

Advertisement

तीसरे दिन रविवार को न्यूजीलैंड की ओर से मिले 176 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उतरी पाकिस्तान ने स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए थे। 

ऐसे में चौथे दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 138 रनों की जरूरत थी। पहले सत्र में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 48 के स्कोर तक उसने इमाम उल हक (27), मोहम्मद हफीज (10) और हरीस सोहेल के रूप में अपने तीन विकेट गंवा दिए। 

इसके बाद, अजहर अली () और असद शफीक (45) ने टीम की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी कर उसे 130 का स्कोर बनाकर लक्ष्य के करीब पहुंचाया। इसी स्कोर पर शफीक का विकेट गिर गया और भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। 

पाकिस्तान को जीत के लिए अब 46 रनों की दरकार थी। दूसरे सत्र में उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपने दो और विकेट गंवाए। ूबाबर आजम (13) और सरफराज अहमद (3) अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सके। 

Advertisement

अजहर पिच की एक ओर पाकिस्तान की पारी संभाले खड़े थे और उन्होंने किसी प्रकार टीम को 154 के स्कोर तक पहुंचा दिया था। इसी स्कोर पर टीम ने बिलाल आसिफ के रूप में अपना एक ओर विकेट गंवा दिया। आसिफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

अपने सात विकेट गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम पर 21 रन हासिल करना भी भारी पड़ता नजर आ रहा था। अजहर को टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में आठवें विकेट के लिए यासिर मैदान पर उतरे लेकिन वह भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 

इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले एजाज पटेल ने 164 के स्कोर पर हसन को भी खाता खोलने का मौका दिए बगैर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पाकिस्तान के पास आखिरी विकेट बचा था और उसे अब पांच रनों की जरूरत थी, जिसे वह हासिल नहीं कर पाई।

Advertisement

एजाज ने अजहर को पगबाधा आउट कर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पूरी बाजी को पलटते हुए न्यूजीलैंड को चार रनों से जीत दिलाई। 

एजाज ने सबसे अधिक पांच विकेट हासिल किए, वहीं ईश सोढ़ी और नील वेगनर को दो-दो सफलताएं मिली। 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 153 रन ही बनाए। पाकिस्तान के लिए यासिर शाह ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद अब्बास और हसन अली को दो-दो सफलताएं मिली। 

Advertisement

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बाबर आजम की 62 रनों की अहम पारी के दम पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें ट्रैंट बाउल्ट ने अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने कुल चार विकेट हासिल किए। 

हैनरी निकोल्स (55) और बीजे वाटलिंग (59) के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 249 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए हसन अली और यासिर ने पांच-पांच विकेट लिए। हसन ने इस मैच में कुल सात और यासिर ने कुल आठ विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार