वेलिंग्टन, 22 जनवरी (CRICKETNMORE)| टिम साउथी (3/13) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। वेस्टपेक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की पारी 105 रनों पर ही सिमट गई। मेजबान ने तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। 50 के स्कोर से पहले ही उसने अपने सात विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बाबर आजम (41) ने अंत तक पाकिस्तान की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बाकी के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। 

Advertisement

बाबर के अलावा, हसन अली ने 23 रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। 

 

न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में साउथी के अलावा, सेथ रांस ने भी तीन विकेट लिए। मिशेल सेंटनर ने दो विकेट हासिल किए। अनारु किचन और कोलिन मुनरो को एक-एक सफलता मिली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने तीन के कुल योग पर मार्टिन गुप्टिल (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद ग्लेन फिलिप (3) भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। कोलिन मुनरो (नाबाद 49) और टॉम ब्रूस (26) ने 49 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन 57 के कुल स्कोर पर ब्रूस का विकेट गिर गया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

मुनरो ने इसके बाद रॉस टेलर (नाबाद 22) के साथ 49 रनों की साझेदारी की और टीम को 106 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। 

पाकिस्तान के लिए इस पारी में रुमान रईस ने दो विकेट लिए, वहीं शादाब खान को एक विकेट हासिल हुआ। 

न्यूजीलैंड को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाने वाले मुनरो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच ऑकलैंड में 25 जनवरी को खेला जाएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार